होमEnglishसाईटमैप




गुणवत्ता नीति (Quality Policy)

चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान (CCS NIAH) पशु चिकित्सा जैविक उत्पादों के गुणवत्ता परीक्षण में निरंतर सुधार तथा ग्राहकों/हितधारकों (Clientele) की संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, उत्तरदायी एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली, समर्पित कार्य संस्कृति, तकनीकी उन्नयन तथा लागू आवश्यकताओं के अनुपालन के माध्यम से अपने गुणवत्ता उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु प्रतिबद्ध है।

गुणवत्ता उद्देश्य (Objectives):

  1. पशु चिकित्सा जैविक उत्पादों के गुणवत्ता परीक्षण में निरंतर सुधार।
  2. ग्राहकों/हितधारकों (Clientele) की संतुष्टि सुनिश्चित करना।
  3. प्रभावी गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (Quality Management System) को लागू एवं सुदृढ़ बनाए रखना।
  4. उत्तरदायी एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली अपनाना।
  5. समर्पित एवं उत्तरदायी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना।
  6. तकनीकी उन्नयन (Technological Upgradation) को निरंतर प्रोत्साहित करना।
  7. सभी लागू वैधानिक, नियामकीय एवं अन्य आवश्यकताओं (Applicable Requirements) का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना।